नरेंद्र मोदी अब लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस मौके पर एक स्वाभाविक सवाल उठता है — आखिर पीएम मोदी का पर्यावरण-दर्शन क्या है? यह सवाल तब और महत्वपूर्ण हो जाता है जब हम उन्हें स्वच्छता, जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर लगातार बोलते सुनते हैं। शायद वे पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लाल किले की प्राचीर से बार-बार पर्यावरण को बेहतर बनाने की जरूरत पर जोर दिया है।
