Steps for Good AQI: दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता सुधारी जा सकती है, बशर्ते कुछ कदम उठाए जाएं। इनमें स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन, सर्दियों में हीटिंग के लिए स्वच्छ ईंधन, पराली जलाने को रोकने, उद्योग ऊर्जा संक्रमण, इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग, हरा पट्टी विकास और नगरपालिका को सशक्त बनाना शामिल हैं।

जाने-माने पर्यावरणविद् चंद्र भूषण ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के गंभीर मुद्दे पर चिंता तो जाहिर की, लेकिन अगले पांच वर्षों में वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार के लिए आठ सूत्रीय रोडमैप भी दिया है। हमारे सहयोगी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) के लिए लिखे लेख में उन्होंने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) जैसे उपायों के पीछे की सोच पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि प्रदूषण के खतरनाक स्तर तक पहुंच जाने पर ऐसे उपाय करके लीपापोती होती है, कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता।